सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Hindi Me Essay On Female Feticide। कन्या भ्रूण हत्या पर हिंदी में निबंध

Hindi Me Essay On Female Feticide। कन्या भ्रूण हत्या पर हिंदी में निबंध  

गर्भ से लिंग परीक्षण जाँच के बाद बालिका शिशु को हटाना कन्या भ्रूण हत्या है। केवल पहले लड़का पाने की परिवार में बुजुर्ग सदस्यों की इच्छाओं को पूरा करने के लिये जन्म से पहले बालिका शिशु को गर्भ में ही मार दिया जाता है। ये सभी प्रक्रिया पारिवारिक दबाव खासतौर से पति और ससुराल पक्ष के लोगों के द्वारा की जाती है। गर्भपात कराने के पीछे सामान्य कारण अनियोजित गर्भ है जबकि कन्या भ्रूण हत्या परिवार द्वारा की जाती है। भारतीय समाज में अनचाहे रुप से पैदा हुई लड़कियों को मारने की प्रथा सदियों से है।
Hindi Me Essay On Female Feticide। कन्या भ्रूण हत्या पर हिंदी में निबंध



लोगों का मानना है कि लड़के परिवार के वंश को जारी रखते हैं जबकि वो ये बेहद आसान सी बात नहीं समझते कि दुनिया में लड़कियाँ ही शिशु को जन्म दे सकती हैं, लड़के नहीं।

कुछ सांस्कृतिक और सामाजिक-आर्थिक नीतियों के कारण पुराने समय से किया जा रहा कन्या भ्रूण हत्या एक अनैतिक कार्य है। भारतीय समाज में कन्या भ्रूण हत्या के निम्न कारण हैं:

कन्या भ्रूण हत्या की मुख्य वजह बालिका शिशु पर बालक शिशु की प्राथमिकता है क्योंकि समाज समझता है की पुत्र आय का मुख्य स्त्रोत होता है। ये गलतफहमी है कि लड़के अपने अभिवावक की सेवा करते हैं जबकि लड़कियाँ पराया धन होती है।

• दहेज़ व्यवस्था की पुरानी प्रथा भारत में अभिवावकों के सामने एक बड़ी चुनौती है जो लड़कियां पैदा होने से बचने का मुख्य कारण है।

• पुरुषवादी भारतीय समाज में महिलाओं की स्थिति निम्न है।

• अभिवावक मानते हैं कि पुत्र समाज में उनके नाम को आगे बढ़ायेंगे जबकि लड़कियां केवल घर संभालने के लिये होती हैं।

• गैर-कानूनी लिंग परीक्षण और बालिका शिशु की समाप्ति के लिये भारत में दूसरा बड़ा कारण गर्भपात की कानूनी मान्यता है।

• तकनीकी उन्नति ने भी कन्या भ्रूण हत्या को बढ़ावा दिया है।

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि महिलाओं के भविष्य के लिये कन्या भ्रूण हत्या एक अपराध और सामाजिक आपदा है। भारतीय समाज में होने कन्या भ्रूण हत्याओं के कारणों का हमें ध्यान देना चाहिये और नियमित तरीके से एक-एक करके सभी को सुलझाना चाहिये। लैंगिक भेदभाव की वजह से ही मुख्यतः कन्या भ्रूण हत्या होती है। इसके ऊपर नियंत्रण के लिये कानूनी शिकंजा होना चाहिये। भारत के सभी नागरिकों द्वारा इससे संबंधित नियमों का कड़ाई से पालन करना चाहिये। और इस क्रूरतम अपराध के लिये किसी को भी गलत पाये जाने पर निश्चित तौर पर सजा मिलनी चाहिये। चिकित्सों के इसमें शामिल होने की स्थिति में उनका स्थायी तौर पर लाइसेंस को रद्द करना चाहिये।
Hindi Me Essay On Female Feticide। कन्या भ्रूण हत्या पर हिंदी में निबंध


गैरकानूनी लिंग परीक्षण और गर्भपात के लिये खासतौर से मेडिकल उपकरणों के निर्माण को रोकना चाहिये। उन अभिवावकों को दण्डित करना चाहिये जो अपनी लड़की को मारना चाहते हैं। युवा जोड़ों को जागरुक करने के लिये नियमित अभियान और सेमिनार आयोजित करने चाहिये। महिलाओं का सशक्तिकरण होना चाहिये जिससे वो अपने अधिकारों के प्रति अधिक सचेत हो सकें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hindi Me Essay On Saraswati Pooja in 1000 words

 Hindi Me Essay On Saraswati Pooja in 1000 words  सरस्वती पूजा पर निबंध प्रस्तावना: भारत एक धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से समृद्ध देश है। यहां अनेक पर्वों और उत्सवों का आयोजन किया जाता है, जो हमारे जीवन में धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व रखते हैं। इनमें से एक प्रमुख पर्व 'सरस्वती पूजा' है, जिसे खासतौर पर विद्या, कला, संगीत और ज्ञान की देवी सरस्वती की पूजा के रूप में मनाया जाता है। यह पूजा खासतौर पर छात्रों, शिक्षकों, कलाकारों और संगीतकारों के लिए महत्व रखती है। सरस्वती पूजा भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है और इसे पूरे देश में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। सरस्वती पूजा का महत्व: सरस्वती पूजा विशेष रूप से 'वसंत पंचमी' के दिन मनाई जाती है, जो जनवरी-फरवरी के बीच आता है। इस दिन को वसंत ऋतु के आगमन के रूप में भी देखा जाता है, जो जीवन में नवीनीकरण और शुद्धता का प्रतीक है। इस दिन को लेकर हिंदू धर्म में यह विश्वास है कि देवी सरस्वती मानव जीवन में ज्ञान, बुद्धि और संगीत की देवी हैं, जिनकी पूजा से इंसान के जीवन में ज्ञान का वास होता है। सरस्वती पूजा का उद्देश्य विद्यार...

Hindi Me Essay On Udit Narayan in 1000 words

Hindi Me Essay On Udit Narayan in 1000 words   उदित नारायण: हिंदी संगीत जगत के महान गायक हिंदी सिनेमा के संगीत जगत में कई महान कलाकार हुए हैं, जिनमें से एक प्रमुख नाम है – उदित नारायण। वे भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के एक महान गायक, संगीतकार और संगीत के प्रति अपनी निष्ठा के लिए प्रसिद्ध हैं। उनकी आवाज़ ने न केवल भारतीय सिनेमा को समृद्ध किया, बल्कि वह दुनिया भर में भारतीय संगीत को प्रसिद्ध करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका संगीत और गायन शास्त्रीयता और आधुनिकता का शानदार मिश्रण है, जिसने उन्हें लाखों दिलों में एक खास स्थान दिलाया। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा उदित नारायण का जन्म 1 दिसंबर 1955 को नेपाल के सप्तरी जिले में हुआ था। उनका बचपन नेपाल में ही बीता, जहाँ उनका परिवार संगीत से जुड़ा हुआ था। उनके पिता एक संगीत प्रेमी थे और उन्होंने ही उदित को संगीत की शुरुआत करने के लिए प्रेरित किया। प्रारंभिक शिक्षा के बाद, उदित नारायण ने अपनी उच्च शिक्षा की शुरुआत नेपाल के काठमांडू से की थी। संगीत में रुचि रखने के कारण उन्होंने वहां के प्रसिद्ध संगीत विद्यालय से गायन में प्रशिक्षण लिया। भार...

Hindi Me Essay On Basant Panchmi in 1000 words

 Hindi Me Essay On Basant Panchmi in 1000 words   बसंत पंचमी पर हिंदी निबंध बसंत पंचमी भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे खासकर उत्तर भारत में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। यह पर्व प्राचीन काल से ही विशेष रूप से विद्या, ज्ञान और संगीत की देवी, सरस्वती की पूजा के रूप में मनाया जाता है। बसंत पंचमी की तिथि हिन्दू कैलेंडर के अनुसार माघ माह की शुक्ल पक्ष की पांचवीं तिथि को होती है। इस दिन का महत्व भारतीय समाज में बहुत अधिक है, क्योंकि यह दिन रवींद्रनाथ ठाकुर और कई अन्य विद्वानों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुका है। बसंत पंचमी का महत्व बसंत पंचमी का पर्व प्रकृति और संस्कृति के बीच एक खूबसूरत संबंध को प्रदर्शित करता है। इस दिन बसंत ऋतु का आगमन होता है, जो हरियाली, खुशहाली और नवजीवन का प्रतीक है। सर्दी की ठंडक के बाद बसंत ऋतु का आगमन मानव जीवन में ताजगी और ऊर्जा का संचार करता है। इस दिन विशेष रूप से सरस्वती पूजा की जाती है, जो ज्ञान, विद्या, कला और संगीत की देवी हैं। विद्यार्थियों के लिए यह दिन बहुत खास होता है क्योंकि वे इस दिन अपनी किताबों और पेन को पूजा करते हैं, यह...