सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Hindi Essay On Elephant। Hindi Essay On Hathi। Elephant Par Hindi me essay/Nibandh। Hathi Par Hindi Me Essay /Nibandh

Hindi Essay On Elephant। Hindi Essay On Hathi। Elephant Par Hindi me essay/Nibandh। Hathi Par Hindi Me Essay /Nibandh 

एक हाथी बहुत चालाक, आज्ञाकारी और पृथ्वी पर सबसे बड़ा जानवर है। यह अफ्रीका और एशिया में पाया जाता है। आम तौर पर, यह ग्रे (स्लेटी/धूसर) रंग का होता है हालांकि, थाईलैंड में सफेद रंग का भी पाया जाता है। मादा हाथी झुंड़ में रहना पसंद करती है हालांकि, नर हाथी एकांत में रहना पसंद करते हैं। हाथियों का जीवन 100 साल से भी अधिक होता है।
Elephant Images



ये आमतौर पर जंगलों में रहते हैं तथापि, इन्हें सर्कस और चिड़ियाघर में भी देखा जा सकता है। ये 11 फीट की ऊँचाई और 13,000 पाउंड वजन तक बढ़ते हैं। अभी तक का सबसे बड़ा हाथी 13 फीट और 24,000 पाउंड वजन का मापा गया है। एक अकेला हाथी प्रतिदिन 400 पाउंड खाना और 30 गैलन पानी पी सकता है।
Elephant Images



हाथी की त्वचा एक इंच मोटी होती है हालांकि, बहत ही संवेदनशील होती है। वे बहुत अधिक दूरी से, लगभग 5 मील की दूरी से एक-दूसरे की आवाज को सुन सकते हैं। नर हाथी वयस्क होते ही अकेले रहना शुरु कर देते हैं हालांकि, मादा हाथी समूह में रहती है (समूह की सबसे बड़ी मादा को कुलमाता कहा जाता है)। बुद्धिमत्ता, सुनने की अच्छी क्षमता और सूँघने की बेहतर क्षमता होने के बाद भी हाथी की देखने की क्षमता बहुत कमजोर होती है।
Elephant Images



हाथी बच्चों को अपने रुचिकर दिखावट; जैसे - दो बड़े कान, दो लम्बें दाँत (लगभग 10 फीट लम्बें), स्तंभ की तरह चार पैर, एक बड़ी सूंड़, एक विशाल शरीर, दो छोटी आँखें, और एक छोटी पूँछ आदि के कारण बहुत ही आकर्षित लगता है। यह माना जाता है कि, इसके दाँत (टस्क) पूरे जीवनभर बढ़ते रहते हैं। सूंड़ खाना खाने, पानी पीने, नहाने, सांस लेने, सूँघने, वजन उठाने आदि के लिए प्रयोग किया जाता है। यह माना जाता है कि, हाथी बहुत ही चालाक होते हैं और जीवन में हुई किसी भी घटना को हमेशा याद रखते हैं। वे एक-दूसरे से बहुत ही धीमी आवाज में बात करते हैं।
Elephant Images


हाथी के बच्चे को कॉल्फ कहा जाता है। हाथी स्तनधारियों की श्रेणी में आते हैं, क्योंकि वे एक बच्चे को जन्म देते हैं और अपना दूध पिलाते हैं। एक हाथी का बच्चा अपनी माँ के गर्भ में लगभग 20 से 22 महीने में विकसित होता है। अन्य कोई भी बच्चा जन्म से पहले अपनी माँ के गर्भ में विकसित होने में इतना अधिक समय नहीं लेता है। एक मादा हाथी प्रत्येक चार या पाँचवें साल में एक समय में केवल एक ही बच्चें को जन्म देती है। वे 85 से.मी. (33 इंच) लम्बें और 120 किलो वजन वाले बच्चे को जन्म देती हैं।
Elephant Images



एक हाथी का बच्चा अपनी सूंड़ का प्रयोग करना लगभग एक साल से भी अधिक समय में सीखता है। हाथी का बच्चा प्रतिदिन 10 लीटर दूध पी सकता है। हाथियों पर अपने आकार, शिकार, बहुमूल्य आइवरी दाँत, आदि के कारण विलुप्त होने का खतरा है। पृथ्वी पर इनकी उपलब्धता को बनाए रखने के लिए इन्हें सुरक्षित करने की आवश्यकता है।
Elephant Images




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hindi Me Essay On Saraswati Pooja in 1000 words

 Hindi Me Essay On Saraswati Pooja in 1000 words  सरस्वती पूजा पर निबंध प्रस्तावना: भारत एक धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से समृद्ध देश है। यहां अनेक पर्वों और उत्सवों का आयोजन किया जाता है, जो हमारे जीवन में धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व रखते हैं। इनमें से एक प्रमुख पर्व 'सरस्वती पूजा' है, जिसे खासतौर पर विद्या, कला, संगीत और ज्ञान की देवी सरस्वती की पूजा के रूप में मनाया जाता है। यह पूजा खासतौर पर छात्रों, शिक्षकों, कलाकारों और संगीतकारों के लिए महत्व रखती है। सरस्वती पूजा भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है और इसे पूरे देश में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। सरस्वती पूजा का महत्व: सरस्वती पूजा विशेष रूप से 'वसंत पंचमी' के दिन मनाई जाती है, जो जनवरी-फरवरी के बीच आता है। इस दिन को वसंत ऋतु के आगमन के रूप में भी देखा जाता है, जो जीवन में नवीनीकरण और शुद्धता का प्रतीक है। इस दिन को लेकर हिंदू धर्म में यह विश्वास है कि देवी सरस्वती मानव जीवन में ज्ञान, बुद्धि और संगीत की देवी हैं, जिनकी पूजा से इंसान के जीवन में ज्ञान का वास होता है। सरस्वती पूजा का उद्देश्य विद्यार...

Hindi Me Essay On Udit Narayan in 1000 words

Hindi Me Essay On Udit Narayan in 1000 words   उदित नारायण: हिंदी संगीत जगत के महान गायक हिंदी सिनेमा के संगीत जगत में कई महान कलाकार हुए हैं, जिनमें से एक प्रमुख नाम है – उदित नारायण। वे भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के एक महान गायक, संगीतकार और संगीत के प्रति अपनी निष्ठा के लिए प्रसिद्ध हैं। उनकी आवाज़ ने न केवल भारतीय सिनेमा को समृद्ध किया, बल्कि वह दुनिया भर में भारतीय संगीत को प्रसिद्ध करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका संगीत और गायन शास्त्रीयता और आधुनिकता का शानदार मिश्रण है, जिसने उन्हें लाखों दिलों में एक खास स्थान दिलाया। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा उदित नारायण का जन्म 1 दिसंबर 1955 को नेपाल के सप्तरी जिले में हुआ था। उनका बचपन नेपाल में ही बीता, जहाँ उनका परिवार संगीत से जुड़ा हुआ था। उनके पिता एक संगीत प्रेमी थे और उन्होंने ही उदित को संगीत की शुरुआत करने के लिए प्रेरित किया। प्रारंभिक शिक्षा के बाद, उदित नारायण ने अपनी उच्च शिक्षा की शुरुआत नेपाल के काठमांडू से की थी। संगीत में रुचि रखने के कारण उन्होंने वहां के प्रसिद्ध संगीत विद्यालय से गायन में प्रशिक्षण लिया। भार...

Hindi Me Essay On Basant Panchmi in 1000 words

 Hindi Me Essay On Basant Panchmi in 1000 words   बसंत पंचमी पर हिंदी निबंध बसंत पंचमी भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे खासकर उत्तर भारत में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। यह पर्व प्राचीन काल से ही विशेष रूप से विद्या, ज्ञान और संगीत की देवी, सरस्वती की पूजा के रूप में मनाया जाता है। बसंत पंचमी की तिथि हिन्दू कैलेंडर के अनुसार माघ माह की शुक्ल पक्ष की पांचवीं तिथि को होती है। इस दिन का महत्व भारतीय समाज में बहुत अधिक है, क्योंकि यह दिन रवींद्रनाथ ठाकुर और कई अन्य विद्वानों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुका है। बसंत पंचमी का महत्व बसंत पंचमी का पर्व प्रकृति और संस्कृति के बीच एक खूबसूरत संबंध को प्रदर्शित करता है। इस दिन बसंत ऋतु का आगमन होता है, जो हरियाली, खुशहाली और नवजीवन का प्रतीक है। सर्दी की ठंडक के बाद बसंत ऋतु का आगमन मानव जीवन में ताजगी और ऊर्जा का संचार करता है। इस दिन विशेष रूप से सरस्वती पूजा की जाती है, जो ज्ञान, विद्या, कला और संगीत की देवी हैं। विद्यार्थियों के लिए यह दिन बहुत खास होता है क्योंकि वे इस दिन अपनी किताबों और पेन को पूजा करते हैं, यह...